{"_id":"674b6f5dbfabc063fc034207","slug":"assessment-of-vehicles-burnt-during-the-riots-completed-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116976-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बवाल के दाैरान फूंके गए वाहनों का आकलन पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बवाल के दाैरान फूंके गए वाहनों का आकलन पूरा
Sun, 01 Dec 2024 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
संभल। बवाल के दौरान जो वाहन फूंके गए हैं उनका आकलन परिवहन विभाग द्वारा कर लिया गया है। चार कार और पांच बाइक को उपद्रवियों को जलाया गया और तोड़ा गया। परिवहन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 20 लाखा 21 हजार रुपये की क्षति की गई है। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। उसके आधार पर वसूली की कार्रवाई शुरू होगी।
वहीं दूसरी ओर राजस्व विभाग द्वारा अन्य नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। एडीएम प्रदीप वर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा आकलन रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट किया जाएगा कि कितना नुकसान हुआ है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जल्द ही रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देश दिए हैं।
बिजली विभाग तार जलाने में दर्ज कराएगा रिपोर्ट
बिजली विभाग ने जामा मस्जिद के नजदीक तार जलने का आकलन कर लिया है। आगजनी से दो लाख रुपये कीमत का तार जला है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी है। इस नुकसान की भरपाई भी प्रशासन उपद्रवियों से ही करेगा। एसडीओ शहर संतोष त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को उपद्रवियों ने वाहनों में आग लगाई थी। इससे तारों में आग लग गई थी। आकलन कराया गया तो करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।