{"_id":"6129357a8ebc3e79ef3a7a49","slug":"asp-to-investigate-sentry-s-passport-and-visa-case-sambhal-news-mbd400653158","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतवीर उर्फ संतरी के पासपोर्ट से लेकर वीजा पाने तक की जांच करेंगे एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतवीर उर्फ संतरी के पासपोर्ट से लेकर वीजा पाने तक की जांच करेंगे एएसपी
विज्ञापन
संभल के नखासा थाना में पूछताछ के बाद पत्नी के साथ जाते हुए अफगानीस्तान से लौटा संतवीर उर्फ संतरी।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। अफगानिस्तान यात्रा कर लौटे संतवीर उर्फ संतरी के पासपोर्ट की जांच शुरू हो गई है। इसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक करेंगे। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई है। तथ्य छुुपाने को लेकर जांच की जा रही है। यदि तथ्य छुपाकर पासपोर्ट बनवाने या वीजा हासिल करने का मामला सामने आया तो कार्रवाई होनी तय है। इसके अलावा पासपोर्ट निरस्त कराने की प्रक्रिया भी पुलिस ने शुरू कर दी है।
नखासा थाना क्षेत्र के गांव भतावली निवासी संतवीर उर्फ संतरी के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत एक दर्जन मामले नखासा थाना के रिकॉर्ड में दर्ज हैं। दिल्ली के तिलकनगर थाने में भी एक मुकदमा दर्ज होने की बात सामने आ रही है। एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज होने के बाद भी संतवीर उर्फ संतरी 9 अगस्त 2021 को अफगानिस्तान के लिए रवाना हो गया था। वहां एक गुरुद्वारे में सेवादार के तौर पर काम करता था। वहां तालिबानियों का कब्जा शुरू हुआ तो संतरी अपने भतीजे शुभम के साथ 23 अगस्त को भारत लौट आया।
इसी दौरान गांव में चर्चा शुरू हुई कि कई आपराधिक मामले दर्ज होने के बाद भी संतवीर उर्फ संतरी अफगानिस्तान कैसे गया। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया। इसी क्रम में अब जांच कराई जा रही है। दरअसल संतवीर उर्फ संतरी का पासपोर्ट संतरी नाम से जारी हुआ है। जबकि थाने में दर्ज मुकदमों में संतवीर उर्फ संतरी नाम दर्ज है।
विज्ञापन
पासपोर्ट में संतवीर नाम का जिक्र नहीं है। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि उसने तथ्य छुुपाए हैं। हालांकि पासपोर्ट 2012 में जारी किया गया और पहला मुकदमा 2013 में दर्ज हुआ था। इसके बाद भी वह 2021 में विदेश चला गया। यह गंभीर बात है। इन्हीं बिंदुओं को लेकर पुलिस की जांच शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल को मामले की जांच सौंप दी है।
अफगानिस्तान जाने वाले संतरी का पासपोर्ट 2012 में बना था। 2021 में अफगानिस्तान की यात्रा की है। वीजा पाने के लिए तथ्य तो नहीं छुपाए, इसकी जांच कराई जा रही है। इस पूरे मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक करेंगे।
-चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल।