फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Asmoli and Nakhasa police station caught two firearm factories, sent the accused to jail

असमोली और नखासा थाना पुलिस ने दो तमंचा फैक्टरी पकड़ी, आरोपी जेल भेजे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Asmoli and Nakhasa police station caught two firearm factories, sent the accused to jail
संभल/असमोली। जिले में तमंचा फैक्टरी लगातार पकड़ी जा रही हैं। रविवार को नखासा और असमोली थाना पुलिस ने दो फैक्टरी पकड़ी हैं। बने और अधबने तमंचे बरामद किए हैं। आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को नखासा थाना इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया कि मोहल्ला रायसत्ती असमोली रोड पर स्थित एक दुकान से हातिम सराय निवासी असलम को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुकान में ही तमंचे बना रहा था। मौके से सात तमंचे और एक अवैध बंदूक बरामद की है। तीन कारतूस और एक खोखा भी मिला है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह तमंचे बनाकर बेचता है। रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी कार्रवाई असमोली थाना पुलिस ने की है। थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया कि गांव असगरीपुर के रास्ते पर एक खंडहर से गांव ऐंचोड़ा कंबोह निवासी विजय सिंह को गिरफ्तार किया है। मौके से पांच तमंचे और दो अवैध बंदूक बरामद की हैं। छह अधबने तमंचे और तमंचा व बंदूक बनाने के उपकरण कब्जे में लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मालूम हो धनारी और हयातनगर थाना पुलिस भी तमंचा फैक्टरी का खुलासा कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed