{"_id":"6761d57ec257d0b7bb056ec7","slug":"asi-team-may-come-today-to-collect-samples-for-carbon-dating-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-117480-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कार्बन डेटिंग के लिए नमूने लेने आज आ सकती है एएसआई की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कार्बन डेटिंग के लिए नमूने लेने आज आ सकती है एएसआई की टीम
Wed, 18 Dec 2024 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
संभल। प्राचीन शिव मंदिर और उसके परिसर में मिले कुएं की कार्बन डेटिंग के लिए नमूने लेने भारतीय पुरातत्व विभाग की टीम बुधवार को संभल पहुंच सकती है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने पत्र लिखकर कार्बन डेटिंग करने का आग्रह किया था। कार्बन डेटिंग से यह पता लगाया जाएगा कि इस शिव मंदिर को कब स्थापित किया गया होगा। और कुआं कितने वर्ष पुराना होगा।
डीएम ने बताया कि पत्र भेजकर कार्बन डेटिंग का आग्रह किया है। अब टीम कब आएगी इसके बारे में स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है लेकिन टीम आएगी। मालूम हो शनिवार को खग्गू सराय में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट खोले गए थे। इसी मंदिर के परिसर में कुआं मिला है। जिसकी खुदाई कराई जा रही है। सोमवार को खंडित मूर्तियां मिलने के बाद खुदाई को रोक दिया गया है। कुएं को बल्ली लगाकर सुरक्षित किया है। पुलिस की निगरानी में यह खुदाई कराई जा रही है।