फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   As soon as Shri Ram returned to Ayodhya with Sita and Lakshman, people lit ghee lamps.

Sambhal News: सीता व लखन संग श्रीराम के अयोध्या लौटते ही लोगों ने जलाए घी के दीये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
As soon as Shri Ram returned to Ayodhya with Sita and Lakshman, people lit ghee lamps.
मढ़न के खासपुर गांव में जलता रावण का पुतला। - फोटो : मढ़न के खासपुर गांव में जलता रावण का पुतला।
मढ़न(संभल)। गांव खासपुर में चल रही श्री रामलीला में रविवार को लंका दहन की लीला का मंचन हुआ। इसमें भगवान श्रीराम और रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। भगवान श्रीराम के तीरों के लगने पर जब रावण की नाभि का अमृत सुखा तो रावण धराशायी हो गया। इस पर जय श्रीराम के जयकारे लगाने लगे। इसके बाद श्रीराम के अयोध्या लौटने का समाचार मिलता है तो लोगाें ने घरों में घी के दीये जलाए।खासपुर गांव में चल रही आदर्श रामलीला के मंच पर रविवार को कलाकारों ने भगवान श्रीराम और रावण युद्ध का मंचन किया। इसमें प्रभु श्रीराम ने रावण को मारकर लंका पर विजय हासिल की। साथ ही विभीषण का राजतिलक कर लंका का राजा बनाया। रावण वध की लीला के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके बाद प्रभु श्रीराम सीता माता को लेकर अयोध्या लौटे है। प्रभु श्री राम की आगमन सूचना मिलने पर अयोध्या में घी के दीये जलाए जाते हैं।
विज्ञापन

रावण के पुतले को देखने के लिए दूर दराज से क्षेत्र से बड़ी तादाद में ग्रामीण पहुंचे। वहीं बच्चों व महिलाओं सहित युवकों ने मेले में चाट पकौड़ी खाकर मेले का आनंद लिया। असमोली थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। इस दौरान कल्लू सिंह, बंटी ठाकुर, कुलदीप तोमर, किशनलाल सिंह, वेदपाल सिंह, संजीव ठाकुर, डॉ. पान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed