{"_id":"64c80f7cdd28109d220ac3b7","slug":"artisan-got-electrocuted-in-bone-horn-factory-died-in-hospital-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-1256-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हड्डी सींग कारखाने में करंट की चपेट में आया कारीगर, अस्पताल में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हड्डी सींग कारखाने में करंट की चपेट में आया कारीगर, अस्पताल में दम तोड़ा
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के उपनगरी सरायतरीन के मोहल्ला चकली में हड्डी सींग कारखाने में मशीन पर काम करते समय करंट की चपेट में आकर कारीगर की हालत बिगड़ गई। कारखाना स्वामी अपने कारीगरों के साथ लेकर निजी अस्पताल पहुंचा। जहां कारीगर ने दम तोड़ दिया। देर शाम परिजनों ने बिना पुलिस कार्यवाही शव काे दफन कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी वसीम (30) पुत्र मोहम्मद रईस पिछले दो वर्ष से अपनी पत्नी व बच्चों के साथ हयातनगर के मोहल्ला लाडम सराय में किराये के मकान में रह रहा था। वह सरायतरीन के मोहल्ला चकली में हड्डी सींग के कारखाने में सात वर्ष से कारीगर का काम करता था। सोमवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह हड्डी सींग के आइटमों की घिसाई कर रहा था तो उसे अचानक मशीन का करंट लग गया। करंट लगने के बाद वह गिर गया। अन्य कारीगरों ने कारखाना स्वामी को जानकारी दी। इसके बाद वह शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
चिकित्सक ने कुछ ही देर बाद कारीगर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कारखाना स्वामी व अन्य कारीगर शव लेकर उसके चौधरी सराय निवास पर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। शव देख परिजनों की चीख पुकार मचनी शुरू हो गई। मोहल्ले के लोगों का हुजूम उमड़ा पड़ा। हालांकि पुलिस को इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी गई। देर शाम शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। थाना प्रभारी हयातनगर करन सिंह पाल का कहना है कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है और न ही जानकारी है।