फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Arrested fake daroga

फर्जी दरोगा गिरफ्तार

Thu, 28 Dec 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 28 Dec 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Arrested fake daroga
crime scene
नगर में किराए के मकान में रहकर मकान मालिक समेत दो लोगों से जेवर व लाखों रुपये की ठगी करने वाला फर्जी दरोगा को पुलिस ने काशीपुर में गिरफ्तार किया है। फर्जी दरोगा की वर्दी जब्त कर सील की गई है। एक तमंचा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


करीब सात माह पहले करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति खुद को दरोगा बताकर मोहल्ला ऊपरकोट निवासी महिला सुमन पत्नी पुष्पेंद्र के मकान पर किराए पर रहने आया। किराए पर मकान मिल गया। इसके बाद वह मकान स्वामी महिला व पास के ही एक दुकानदार चंदन गुप्ता पुत्र धर्मपाल से जेवर समेत लाखों रुपये की नगदी लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन


महिला समेत दुकानदार ने पूरे मामले को लेकर थाना पुलिस को फर्जी दरोगा के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि खुद को दरोगा बताकर एक व्यक्ति किराए पर मकान के लिए आया। उसने अपना नाम विनोद शर्मा बताया और अपनी तैनाती जिला बुलंदशहर के थाना नरौरा में बताई थी। उसे मकान दे दिया। इसके कुछ समय बाद महिला समेत कुछ लोग उसके साथ और आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को वह अपना परिजन बता रहा था। करीब पांच माह तक वह मकान में रहा। दीपावली के करीब दरोगा बताने वाला व्यक्ति पुलिस विभाग में चार पहिया वाहन लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये और एक सोने की चेन ले गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। दुकानदार चंदन का कहना था कि दरोगा बताने वाला व्यक्ति उसकी दुकान से घरेलू सामान उधार लेता था।

इसी के चलते अपने बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 35 हजार रुपये की नगदी व एक सोने की चेन लेकर फरार हो गया। मकान स्वामी महिला के मुताबिक वह फ्रिज आदि घरेलू सामान मकान में ही छोड़ गया था। बाद में जानकारी ली गई तो उस नाम का ऐसा कोई दरोगा आसपास किसी भी थाना क्षेत्र में तैनात नहीं था। घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी गई थी। कोतवाल ब्रजमोहन गिरि ने बताया कि तहरीर के आधार पर फर्जी दरोगा बताकर जेवर व ठगी करने वाले व्यक्ति विनोद शर्मा के खिलाफ एफआइआर दर्ज की थी।

उसकी तलाश के लिए पुलिस ने कई नगरों में दबिश भी दी थी। सर्विलांस की सहायता भी ली गई थी। इसके बाद बीते दिनों में उस व्यक्ति ने खुद को दरोगा बताकर बरेली व काशीपुर आदि में भी कुछ लोगों के साथ ठगी की थी। इसके बाद करीब दो दिन पहले काशीपुर पुलिस ने दरोगा बताने वाले उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था। सिटी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार को पुलिस टीम के साथ काशीपुर भेजा गया। जहां पूछताछ में उसने अपना नाम विनोद शर्मा पुत्र संपूर्णानंद शर्मा निवासी जौहरपुर थाना सीबी गंज जिला बरेली बताया। फर्जी दरोगा की वर्दी जब्त कर सील कर ली गई है। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है।


यूपी व उत्तराखंड में भी फर्जी दरोगा के खिलाफ मामले दर्ज
बहजोई। सिटी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि खुद को दरोगा बताकर ठगी करने वाले व्यक्ति विनोद शर्मा के खिलाफ उत्तर प्रदेश के संभल समेत मुरादाबाद व बरेली तथा उत्तराखंड के काशीपुर व देहरादून में भी मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed