फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Argument with the team that arrived to remove encroachment from the drain

Sambhal News: नाले से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से नोकझोंक

Mon, 11 Dec 2023 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 11 Dec 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Argument with the team that arrived to remove encroachment from the drain
चंदौसी (संभल)। नाले से अवैध अतिक्रमण हटवाने पहुंची ग्राम पंचायत की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। पंचायत सचिव से लोगों की नोकझोंक हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत किया। इसके बाद नाले की सफाई कराई गई।
विज्ञापन

शहर से सटी ग्राम पंचायत मौलागढ़ में बहजोई रोड से शिव मंदिर तक बने नाले पर स्थानीय लोगों ने स्थायी और अस्थायी रूप से अवैध निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया है। अतिक्रमण की वजह से सफाई न होने पर नाला चोक हो चुका है। जिससे मौलागढ़ की मुख्य सड़क पर हर समय जलभराव की समस्या बनी है। गली-मोहल्लों में घरों से निकलने वाला पानी सड़कों और खाली पड़े प्लाटों में भरा जाता है। जिससे गंदगी फैल रही है। रविवार को लोगों की शिकायत पर पंचायत सचिव मनोज चौहान जेसीबी लेकर नाले की सफाई कराने के लिए पहुंचे। जैसे ही उन्होंने नाले से स्थाई अतिक्रमण तोड़ने शुरू कराया तो अतिक्रमणकारी भड़क गए और टीम से नोकझोंक शुरू कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्राशित लोगों को किसी तरह समझाया। पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने पाले से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इसके बाद नाले की सफाई शुरू की गई।
विज्ञापन



लोक निर्माण विभाग ने जारी किए हैं नोटिस
बहजोई रोड पर नाले लोगों ने नाले पर स्लैब डालकर स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण कर लिया है। जिस कारण नाले की सफाई नहीं हो पाती, जलभराव की समस्या बनी है। लोक निर्माण विभाग ने ऐसे पचास लोगों को चिन्हित किया, जिन्होंने नाले पर अतिक्रमण किया है। उन्हें नोटिस देकर नाले से अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। नोटिस का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले भी ग्राम पंचायत ने दिए थे नोटिस
मौलागढ़ की सीमा में बने नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए ग्राम पंचायत ने पूर्व में लोगों को नोटिस दिए थे। जिसमें कहा गया कि वह नाले से अतिक्रमण हटाए। अतिक्रमण की वजह से नाले की सफाई में दिक्कत होती है। इसके बावजूद लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया।



पुलिस के पहुंचते ही स्वयं हटाने लगे अतिक्रमण
बहजोई रोड पर कई स्थानों पर स्लैब डालकर नाले पर स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण किया हुआ है। नाले पर जाल लगाकर उसे घर से जोड़ लिया है। ऐसे में जब ग्राम पंचायत की टीम जेसीबी से अतिक्रमण तोड़ने गई, तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर लोग शांत हुए। इसके बाद कुछ लोगों ने अपने आप ही अतिक्रमण तोड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed