फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Argument over the spray of nano urea given to the farmers who came to take manure, accused of exploitation

खाद लेने पहुंचे किसानों को नैनो यूरिया का स्प्रे दिए जाने पर कहासुनी, शोषण का आरोप लगाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Argument over the spray of nano urea given to the farmers who came to take manure, accused of exploitation
हयातनगर में किसान सेवा केंद्र पर बुधवार को यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान जिन किसानों को नैनो यूरिया दिया गया तो वह खफा हो गए। किसानों ने अनुपयोगी बताकर लेने से स्प्रे लेने से इनकार किया लेकिन केंद्र प्रभारी ने किसानों की सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन

गांव साकिन शोभापुर सहकारी समिति और चिरौली भगवंतपुर स्थित किसान सेवा केंद्र पर यूरिया खाद न होने से किसान परेशान नजर आए। हयातनगर में किसान सेवा केंद्र पर किसानों को यूरिया खाद के तीन कट्टे लेने पर एक नैनो यूरिया स्प्रे दिया गया। इससे किसानों ने लेने से इनकार किया तो खाद भी नहीं देने की बात कही। इस दौरान किसानों से कहासुनी भी हुई तो कुछ किसान दो ही कट्टे लेकर चले गए। केंद्र प्रभारी ने बताया कि तीन कट्टे खाद के लेने पर नैनो यूरिया स्प्रे देने का आदेश मिला है जिस किसान को नहीं चाहिए वह दो कट्टे ले सकता है। वहीं किसानों का कहना था कि नैनो यूरिया स्प्रे का उपयोग फसल पर होने के बाद 12 घंटे तक बारिश नहीं होनी चाहिए। यदि बारिश हो जाती है तो इसका कोई लाभ नहीं मिलता। इस समय बारिश का मौसम चल रहा है। बताया कि नैनो यूरिया स्प्रे 240 रुपये का जबरदस्ती दिया जा रहा है।
विज्ञापन

तीन यूरिया खाद के कट्टे के साथ एक नैनो यूरिया स्प्रे दी जा रही है जो कि 240 रुपये की है। इस समय किसान नैनो यूरिया स्प्रे का इस्तेमाल नहीं करना चाहता है। क्योंकि बारिश का मौसम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेश यादव, किसान गांव बंजरपुरी
21 कट्टे यूरिया खाद लेने पर तीन नैनो यूरिया स्प्रे की बोतल दी गई है जबकि इसका विरोध किया गया इसके बावजूद सुनवाई नहीं हुई। केंद्र के इंचार्ज ने इसके इस्तेमाल की जानकारी तक नहीं दी है। ऐसे तो किसानों को शोषण किया जा रहा है।

वेदपाल सिंह, किसान गांव बिचपुरी
नैनो यूरिया स्प्रे यूरिया खाद से कहीं ज्यादा बेहतर है। इसका इस्तेमाल किसानों को करना चाहिए। शासन के द्वारा ही नैनो यूरिया स्प्रे का वितरण करने का आदेश मिला है। मौसम देखकर इसका इस्तेमाल करने से लाभ ज्यादा होगा। नैनो यूरिया स्प्रे के बारे में गोष्ठी कर किसानों को जानकारी भी दी गई थी।
ओंकार सिंह, जिला कृषि अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed