फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Apply for improvement in UP Board by 31st May

Sambhal News: यूपी बोर्ड में इंप्रूवमेंट के लिए 31 मई तक करें आवेदन

Sun, 12 May 2024 03:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 12 May 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Apply for improvement in UP Board by 31st May
चंदौसी (संभल)। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) का परिणाम आने के बाद सात मई से इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जो 31 मई तक चलेगी। आवेदन यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर किए जा सकेंगे। परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करवाना होगा। इसके ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड का परिणाम इस बार 20 अप्रैल को जारी कर दिया गया था। अब इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक वेदराम ने बताया कि इंप्रूवमेंट के अंतर्गत हाईस्कूल के परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए एक विषय में आवेदन कर सकते हैं। कंपार्टमेंट के अंतर्गत परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए दो विषयों में एक विषय की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें 256.50 रुपये शुल्क चालान के रूप में जमा करना होगा। इंटरमीडिएट परीक्षा में मानविकी, विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग में सम्मिलित परीक्षार्थी किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण होने पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कृषि भाग एक एवं दो के निर्धारित विषयों में से किसी एक प्रश्न पत्र में या व्यावसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इंटरमीडिएट का परीक्षा शुल्क 306 रुपये है। उन्होंने बताया कि परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करना होगा। साथ ही आवेदन की प्रति वेबसाइट से डाउनलोड करके बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में डाक के माध्यम से जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed