फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Applications will be made till July 6 for admission in Ashram system school

आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश के लिए छह जुलाई तक होंगे आवेदन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Applications will be made till July 6 for admission in Ashram system school
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिहावली में प्रवेश के लिए छह जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं, जिसके बाद 12 जुलाई को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आवेदन पत्र दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय से प्राप्त और जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिहावली में कक्षा छह में 16, कक्षा सात में 29, कक्षा आठ में 37 और कक्षा नौ में 29 रिक्त सीटों पर आरक्षित वर्ग के छात्रों का प्रवेश किया जाना है। कक्षा 11 में 50 छात्रों का प्रवेश होगा। इन कक्षाओं में प्रवेश लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। आवेदन पत्र छह जुलाई तक प्राप्त किए जाएंगे, जबकि प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 12 जुलाई को होगी। इन विद्यालय में छात्र को प्रवेश मिलने पर निशुल्क शिक्षा के साथ रहने, खाने, कपड़ा और पाठ्य सामग्री के अलावा दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी फ्री प्रदान करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed