{"_id":"61a91710ee6f4a17567c4c05","slug":"appeal-to-the-people-of-the-ward-to-get-100-vaccine-chandausi-news-mbd411363228","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड के लोगों से शत-प्रतिशत वैक्सीन लगवाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड के लोगों से शत-प्रतिशत वैक्सीन लगवाने की अपील
विज्ञापन
चंदौसी। लक्ष्मण गंज समाज सेवा समिति के तत्वावधान में शफीक हाउस पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड में स्थित प्राथमिक विद्यालय का उच्चीकरण कराने, पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने, रास्तों को गड्ढा युक्त करने, कोरोना से बचाव को शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने की अपील की गई।
बैठक में एमए राना ने कहा कि वार्ड में स्थित प्राथमिक विद्यालय को उच्चीकृत कर जूनियर हाईस्कूल तक कराने की दिशा में पहल कर दी गई है। जिससे क्षेत्र की निर्धन छात्राएं कक्षा आठ तक निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर सके। इसके लिए मुख्यमंत्री, शिक्षा अधिकारी व नगर पालिका को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है। इसके अलावा रास्तों को गड्ढामुक्त कराने तथा पथ प्रकाश को सोडियम लाइट लगवाने की मांग भी की गई।
उन्होंने कहा कि देश में अभी कोरोना संकट टला नहीं है। लिहाजा कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा वार्ड में वैक्सीन लगाने को कैंप लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। सभी वार्ड के लोग विशेष रूप से महिलाएं टीके के प्रति जागरूक हो। वार्ड का कोई व्यक्ति वैक्सीन से न छूटे।
विज्ञापन
टीकाकरण कराए और कोरोना से अपना व अपने परिवार का बचाव करें। अफसाना अब्बास, कहकशा, नाजरीन, फरहीन, रानी, समीना, रिजवाना, अलीशा, शाइस्ता सहाना, इमराना, साजिया, संजीदा बेगम, लाडो बेगम, परवीन, नसीम, महरूल निशा, अनीसा आदि मौजूद रहे।