फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Appeal to farmers to make Mahapanchayat successful by going from village to village

गांव-गांव जाकर महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसानों से की अपील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Appeal to farmers to make Mahapanchayat successful by going from village to village
संभल। किसान गाजीपुर बॉर्डर की तरह प्रदेशभर में आंदोलन के तैयार हैं। इस संबंध एक सितंबर को राष्ट्रीय किसान महापंचायत का आयोजन होगा, जिसमें आंदोलन के बारे में निर्णय लिया जाएगा। शुक्र वार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली ने इस संबंध में ज्ञानपुर सिसौना में बैठक आयोजन किया।
विज्ञापन

भाकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले नौ महीने से दिल्ली में किसानों का आंदोलन जारी है। लेकिन केंद्र सरकार किसानों की शर्तें मानने को तैयार नहीं है। अब समय आ गया है, जब हरियाणा-पंजाब की तरह यूपी में भी किसान अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इस संबंध में एक सितंबर को महापंचायत की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने कहा कि हम सब किसान हैं। चाहे वो हिंदू हों या मुसलमान सब खेती करते हैं और केंद्र सरकार खेती व किसान शब्द को खत्म कर किसानों को मजदूर बनाना चाहती है। तीनों कृषि कानून वापस होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इसी क्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञानपुर के बाद फतेहपुर देव, पंसुखा मिलक, मांडली सिसौना, ककरौआ मिलक आदि गांवों में जाकर नुक्कड़ सभाएं कीं और किसानों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संजीव गांधी, अनीस अहमद, शिव सिंह, यशपाल सिंह, दिलशाद, अमर सिंह देवल, जयवीर सिंह, शाहिद, जियाउल हक, आमिर खान, एहतेशाम, फरमान, मन्नू खां, मंजर हुसैन, इरफान हुसैन, मुस्तफा, हाजी अहमद, मो. खालिक, तय्यब, सोमपाल सिंह, मुन्नू खान, हाजी दिलखुश, जाफर, शाहिद, छिद्दा, अकील अहमद, होशियार सिंह, रोहित चौधरी, अकील प्रधान, डॉ. नौशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed