फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Apart from Preeti, the family is also suspecting that someone else is involved in Firoz's murder.

फिरोज की हत्या में प्रीति के अलावा किसी और के भी शामिल होने का भी परिजन जता रहे अंदेशा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Apart from Preeti, the family is also suspecting that someone else is involved in Firoz's murder.
फिरोज की हत्या करने वाली युवती के प्रेमिका वाले दावे को फिरोज के परिजनों ने गलत ठहराया है। फिरोज के परिजनों का दावा है कि प्रीति ने फिरोज के साथ निकाह किया था। कोर्ट मैरिज का प्रमाणपत्र भी है। परिजनों के पास फोटो हैं जिसमें प्रीति दुल्हन बनी फिरोज के साथ बैठी दिखाई दे रही है। एक फोटो में अंगूठी पहनाने की रस्म भी अदा करते फिरोज और प्रीति दिखाई दे रहे हैं। फिरोज के ताऊ ने हत्या में किसी अन्य के शामिल होने की भी बात कही है।
विज्ञापन

गाजियाबाद में संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव शहबापुर सूरा नगला निवासी फिरोज (22) पुत्र इकबाल की शनिवार की रात प्रीति ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। प्रीति ने पुलिस से कहा था कि वह फिरोज के साथ लिव इन में रहती थी लेकिन फिरोज शादी करने को तैयार नहीं था। इसी बात पर हुए विवाद के बाद हत्या की गई थी। मंगलवार को फिरोज के परिजनों ने बताया कि प्रीति ने जो दावा पुलिस से किया है। वह पूरी तरह गलत है। फिरोज ने पूरी रस्म अदाएगी के साथ शादी की थी। फिरोज की मां का कहना है कि हत्या का कारण सामने न आए इसलिए वह झूठी कहानी रच रही है। पुलिस को छानबीन करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed