हरियाली तीज कार्यक्रम में महिलाएं गीतों पर जमकर थिरकीं। इस दौरान सावन और मल्हार के गीत भी गाए गए।
संभल की दुर्गा कालोनी में नारी उत्थान समिति की महिलाओं ने तीजोत्सव का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीमा आर्या, आरती मिश्रा, मोनिका, प्रीति शर्मा, अल्पना आर्या, गायत्री आर्या ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महिलाओं ने सावन की मल्हार, भजन, गीत गाए। साथ ही नृत्य भी किया। तीज क्वीन अनुराधा रस्तोगी, फर्स्ट रनरअप सुरभि टंडन व सेकेंड रनरअप दीपा शर्मा रहीं। इस दौरान रितु रस्तोगी, डा. मोहसिना शहजाद, शुभि, गरिमा, संजना, मंजू, पूनम, अनुराधा, अंकिता, रिचा, दीपिका, पारूल आदि रहीं। अध्यक्षता सीमा आर्या, व संचालन पूनम शुक्ला ने किया।
वहीं चंदौसी में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन गोशाला रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में किया गया। इस दौरान पति-पत्नी ने एक साथ गाने गाकर सुनाए तथा महिलाओं ने गानों पर नृत्य किया। सावन के गीत व मल्हार गाए गए। इस अवसर पर डा. दुर्गा टंडन, लता वार्ष्णेय, पूनम अरोरा, रिचा तिवारी, पूनम शर्मा, मीनू वार्ष्णेय, संगीता, उदय चंद्र तिवारी आदि रहे।