फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Anulom-Vilom keeps the lungs healthy

Sambhal News: फेफड़ों को स्वस्थ रखता है अनुलोम-विलोम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Anulom-Vilom keeps the lungs healthy
संभल। नगर के शंकर इंटर कॉलेज में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग समिति व नगर पालिका परिषद की ओर से चल रहे योग शिविर में बृहस्पतिवार को हृदय रोग और उच्च रक्तचाप में लाभकारी आसनों का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

पतंजलि के राज्य संगठन मंत्री कुलदीप ऐरन, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला मीडिया प्रभारी हरनाम सिंह, महेश भारद्वाज, संजय देवल, कृष्णा ग्रेवाल, महिपाल सिंह ने योग शिविर की संयुक्त रूप से दीप जलाकर शुरुआत की। बताया गया कि हृदय रोग और उच्च रक्तचाप में लाभकारी आसन अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम, शवासन, और सूर्य नमस्कार. ये आसन रक्तचाप को नियंत्रित करने, तनाव कम करने, और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

अनुलोम-विलोम फेफड़ों को स्वस्थ रखता है और शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ाता है, जिससे रक्तचाप नियंत्रित होता है। जबकि कपालभाति शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है और तनाव को कम करता है, जो उच्च रक्तचाप का एक कारण है। सूर्य नमस्कार के 12 आसन करने से हृदय स्वस्थ रहता है। तनाव कम होता है और पाचन क्रिया दुरुस्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गुलशन मदान, भूरे लालजी, वीनू अग्रवाल, विकास वर्मा, संजय गुप्ता, वीकेश शर्मा, ईश्वरचंद्र, अवधेश वार्ष्णेय, देवांश देवल, महिपाल सिंह, बीनू अग्रवाल, ऋषभ श्रीवास्तव, सविता गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed