{"_id":"6674c3c3a8947965f208a444","slug":"answer-sought-from-dd-mandi-on-non-completion-of-construction-of-shops-and-roads-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-111566-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दुकानों व सड़क का निर्माण पूरा न होने पर डीडी मंडी से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दुकानों व सड़क का निर्माण पूरा न होने पर डीडी मंडी से जवाब तलब
Fri, 21 Jun 2024 05:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। डीएम मनीष बंसल ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ निर्माण कार्याें की समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने समय से मंडी समिति में दुकानों व सड़क का निर्माण कार्य पूरा न होने पर डीडी मंडी का जवाब तलब किया है। साथ ही आयुष चिकित्सालय का निर्माण कार्य अधूरा होने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
बृहस्पतिवार को बैठक में डीएम ने ब्लॉक बहजोई में आयुष चिकित्सालय के बाधित निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। कहा कि जल्द ही आयुष चिकित्सालय का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। वहीं अनाज मंडी समिति परिसर में दुकान व सड़क आदि कार्य तय समय में पूरा न होने पर उप निदेशक मंडी का स्पष्टीकरण तलब करने को कहा। इसके अलावा गांव भरतरा में बन रहे स्टेडियम के पास संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए जिला पंचायत के एएमए को बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखने और राजकीय महाविद्यालय देवापुर व संपर्क मार्ग के निर्माण कराने की बात कही। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खिरनी के छात्रावास को लेकर चर्चा की। कहा कि निर्माण कार्य को लेकर सभी कार्यदायी संस्थाएं गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें। बैठक में प्रभारी सीडीओ ज्ञान सिंह समेत सीवीओ डॉ. दिनेश चंद्र व बीएसए चंद्रशेखर व डीएसटीओ रत्नेश कुमार रहे।