{"_id":"67afa43839673cac1e0b7e30","slug":"another-rioter-sent-to-jail-for-stone-pelting-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-119286-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बवाल में आगजनी, लूट और पत्थरबाजी करने का एक और उपद्रवी जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बवाल में आगजनी, लूट और पत्थरबाजी करने का एक और उपद्रवी जेल भेजा
विज्ञापन
आरोपी नाजिर।
- फोटो : आरोपी नाजिर।
संभल। नखासा थाना पुलिस ने संभल-हसनपुर रोड पर एक पेट्रोल पंप के नजदीक से हिंदूपुरा खेड़ा निवासी नाजिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह उपद्रव में शामिल था। पत्थरबाजी, लूटपाट और आगजनी की घटना की थी और घटना के बाद से भाग गया था।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ था। उसमें शामिल आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि बवाल की जानकारी होने पर वह अंजुमन चौराहे पर पहुंचा था। यहां हिंदूपुरा खेड़ा निवासी सुबहान उर्फ मुन्ना व टिल्लन समेत तमाम लोग मौजूद थे। सुभान उर्फ मुन्ना और शहबाज उर्फ टिल्लन ने सभी से कहा कि हमारे धर्म का मामला है। हम सबको एकत्र होकर मुकाबला करना है। यहीं से एकत्र होकर हिंदूपुरा खेड़ा और नखासा तिराहे पर पहुंचे थे और वहां जान से मारने की नीयत से पुलिस वालों पर फायर व पत्थरबाजी की थी।
मालूम हो शाजेब उर्फ शहबाज उर्फ टिल्लन ने एसपी पर गोली चलाई थी। आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। सुबहान उर्फ मुन्ना भी जेल में है। एसपी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी है, जो भी उपद्रव में शामिल थे सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एसपी ने बताया कि अभी तक 76 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। मालूम हो बवाल के मामले में संभल कोतवाली में पांच और नखासा थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई थीं। एसआईटी लगातार कार्रवाई कर रही है।