फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Another member of the inter-state gang involed in making fake insurance policies arrested

Sambhal News: फर्जी बीमा पॉलिसी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

Fri, 28 Feb 2025 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 28 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Another member of the inter-state gang involed in making fake insurance policies arrested
विज्ञापन

चंदौसी(संभल)।
थाना कुढ़फतेहगढ़ पुलिस ने फर्जी बीमा पॉलिसी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य नरेश कुमार निवासी मोहल्ला बाजार पश्चिमी ईदगाह रोड कस्बा व थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फर्जी बीमा पॉलिसी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य नरेश कुमार ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसका बेटा आकाश यादव, जिसे थाना गुन्नौर में दर्ज मुकदमे में पूर्व में जेल भेजा गया है भी उसके साथ ही काम करता है। ये दोनों लोग आराम सिंह निवासी अल्लापुर थाना बिलारी जिला मुरादाबाद व उसके परिवार जनों के साथ मिल कर अपराध करते हैं। गिरोह में काफी लोग जुड़े हैं, जो सुनियोजित तरीके से गरीब लोगों को माध्यम बनाते हुए फर्जी बीमा पॉलिसी करके विभिन्न सरकारी व निजी जीवन बीमा कंपनियों को आर्थिक हानि पहुंचाते हैं और बीमा की सारी रकम हड़प लेते हैं।
ऐसे देते हैं अंजाम
पुलिस की पूछताछ में नरेश कुमार ने बताया कि वह लोग ऐसे लोगों की तलाश में रहते हैं जो कि बीमारी की वजह से मरणासन्न स्थिति में होते हैं। इनके परिवार वालों से संपर्क कर मरणासन्न व्यक्ति को स्वस्थ दिखाते हुए फर्जी तरीके से बीमा पॉलिसी करवाई जाती है। गरीब होने के कारण प्रीमियम भी नहीं भर पाते। जल्दी मृत्यु हो जाने पर इनका क्लेम का पैसा आपस में बांट लेते हैं। इतना ही नहीं मरे हुए व्यक्तियों का बैक डेट में फर्जी तरीके से पॉलिसी करा कर उनका जो बीमा क्लेम का रुपया मिलता है उसे भी आपस में बांट लेते हैं। नॉमिनी का जो खाता खुलवाया जाता है उन खातों का संचालन गिरोह के सदस्यों द्वारा किया जाता है। खातों के डेबिट कार्ड इन्हीं के पास रहते हैं। नरेश ने बताया कि वह ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है। जिससे वह ये काम अपने बेटे के माध्यम से करता था। उसी के खाते से बीमा का काम करता था।
विज्ञापन

00
थाना कुढ़फतेहगढ़ पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को फर्जी बीमा पॉलिसी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इस मामले में पूर्व में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुकृति शर्मा, एएसपी (दक्षिणी)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed