{"_id":"68336e3d715702e1590a4fb6","slug":"another-member-of-the-gang-involved-in-fraudulently-claiming-insurance-tax-was-arrested-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-122974-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: फर्जी तरीके से बीमा कर क्लेम हड़पने वाले गिरोह का एक और सदस्य दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: फर्जी तरीके से बीमा कर क्लेम हड़पने वाले गिरोह का एक और सदस्य दबोचा
Mon, 26 May 2025 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 26 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। कोतवाली पुलिस ने फर्जी तरीके से बीमा कर रकम हड़पने वाले गिरोह में बतौर एजेंट काम करने वाले सदस्य जिला मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव करसरा निवासी महीपाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी के पास से बीमा क्लेम संबंधी 33 प्रपत्रों समेत एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
सीओ आलोक कुमार सिद्धू ने बताया कि आरेापी को कोतवाली पुलिस ने रविवार का सुबह करीब साढ़े नौ बजे नगर के बेहटा जयसिंह चौराहे के निकट से गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से 10 एसबीआई की एलआईसी के कागज समेत तीन इंडिया फर्स्ट लाइफ क्लेम के फॉर्म, छह आधार कार्ड की छाया प्रति, तीन बैंक पासबुक की छाया प्रति, तीन मृत्यु प्रमाणपत्र, चार बैंक स्टेटमेंट की छाया प्रति, दो ब्लैंक्ड डिस्चार्ज रिसीव्ड फॉर्म व एक पंजाब नेशनल बैंक की छाया प्रति ब्लैंक्ड तथा एक मोबाइल बरामद किया गया है।