{"_id":"6161f62b8ebc3e25e07bd059","slug":"another-malaria-patient-found-in-the-district-sambhal-news-mbd4056205115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मलेरिया का एक और मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मलेरिया का एक और मरीज मिला
विज्ञापन
संभल। बुखार का प्रकोप जिले में थमा नहीं है। लगातार मलेरिया, टायफाइड और डेंगू के पीड़ित मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को जांच में एक मलेरिया पीड़ित मिला। जिसके बाद जिले में मलेरिया के मरीजों की संख्या 30 पहुंच चुकी है।
शनिवार को जिला अस्पताल में 126 मरीज बुुखार के पहुंचे। जिसमें 17 बच्चे भी शामिल रहे। चिकित्सकों ने गंभीर बुखार पीड़ितों की जांच कराई। जिसके तहत डेंगू की पांच, टायफाइड की 11 और मलेरिया की 15 जांचें की गईं। इसमें एक मरीज में मलेरिया बुखार की पुष्टि हुई है। अब जिले में मलेरिया के मरीजों की संख्या 30 पहुंच चुकी है। इसके अलावा पूर्व में डेंगू से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं जिले में अब तक दस लोग डेंगू पीड़ित भी मिल चुके हैं। चिकित्सकों ने लोगों से बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।
जिस इलाके में डेंगू या मलेरिया बुखार के मरीज मिलते हैं। उस इलाके में टीम भेजकर बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच कराई जाती है। इस समय डेंगू और मलेरिया के अलावा टायफाइड बुखार की जांच पर फोकस किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि वह बदलते मौसम में सावधानी बरतें।
विज्ञापन
डॉ. मनोज चौधरी, जिला सर्विलांस अधिकारी, संभल