फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Another friend injured in road accident also dies

Sambhal News: सड़क हादसे में घायल दूसरे दोस्त की भी मौत

Thu, 04 Apr 2024 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 04 Apr 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Another friend injured in road accident also dies
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पवांसा में बहजोई-संभल मार्ग पर मंगलवार की रात हुए हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति ने भी मुरादाबाद में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक व्यक्ति की मौत मंगलवार की रात हो गई थी। पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डारनी निवासी प्रताप सिंह (36) अपने दोस्त दिनेश कुमार (40) के साथ मंगलवार की रात आठ बजे ससुराल जाने के लिए बाइक से निकले थे। प्रताप सिंह की ससुराल कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव मल्लाह मुस्तफाबाद में है। मृतक प्रताप सिंह की पत्नी अनीता देवी ने बताया कि उनके पति अपने दोस्त के साथ बाइक से गए थे। वह बुधवार की सुबह आने की बात कहकर गए थे लेकिन रात में हादसे की सूचना मिली। उपचार के लिए मुरादाबाद भर्ती कराया जहां मौत हो गई। जबकि दिनेश कुमार की मौत घायल होने के कुछ देर बाद ही हो गई थी। बताया कि उनके पति ने अपने दोस्त दिनेश के साथ मिलकर गांव में मिठाई की दुकान की हुई थी। इसलिए अक्सर वह दोनों साथ ही जाते रहते थे। प्रताप सिंह अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। प्रताप पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। वहीं, मृतक दिनेश कुमार के भाई सोमपाल ने बताया कि उनके भाई की पत्नी रीना के अलावा परिवार में तीन बेटियां हैं। हलवाई की दुकान से ही परिवार की गुजर हो रही थी। हादसे ने परिवार के ऊपर आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। बहजोई थाना प्रभारी सत्येंद्र पंवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

बाइक सवार प्रताप और दिनेश हादसे का शिकार हुए तो सिर में गहरी चोट लगी। इसके चलते ही दिनेश की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। जबकि प्रताप की मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हुई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ने हेलमेट लगाया हुआ नहीं था। सिर में दोनों के चोट लगी थी। यदि हेलमेट लगाया होता तो शायद जान बच जाती। सिर से खून ज्यादा बहना ही शायद दोनों की मौत का कारण बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed