फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Another case filed in the matter of selling Mobil oil in the name of branded companies

Sambhal News: ब्रांडेड कंपनियों के नाम से मोबिल ऑयल बेचने के मामले में एक और मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Another case filed in the matter of selling Mobil oil in the name of branded companies
बहजोई। ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली मोबिल ऑयल बनाकर बाजार में बेचने के मामले में थाना पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज किया है। नई दिल्ली की एडी एंड रिस्क मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर सुपरविजन विनोद कुमार तिवारी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि शुक्रवार को पुलिस ने बहजोई समेत थाना बनियाठेर क्षेत्र में चल रही नकली मोबिल बनाने वाली दो फैक्टरियों के संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

शनिवार को विनोद कुमार तिवारी मैनेजर सुपरविजन ब्रांड एडी एंड रिस्क मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड कंपनी ने ब्रांड एडी एंड रिस्क मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को टेंडर विधि द्वारा मार्केट सर्वे व सर्वो ब्रांड के नकली इंजन ऑयल बनाने व बेचने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन

जानकारी मिली की थाना कोतवाली बहजोई में बंबा रोड पर आशीष वार्ष्णेय निवासी नया बाजार कस्बा बहजोई में अपने इस मकान में बने गोदाम के अंदर अलग अलग ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली ऑयल भर कर व नामी कंपनियों के लेवल नकली जो असली कंपनी के नाम का लगाकर बेच रहा है। जानकारी होने पर उन्होंने थाना पुलिस समेत अपने साथी गोपाल गौतम के साथ गोदाम पर छापा मारा तो देखा कि गोदाम के अंदर दो गाडी खड़ी थीं। गोदाम में अलग-अलग कंपनी व इंडियन ऑयल के सर्वो ब्रांड लिखे केन और गत्ते मिले। गोदाम में ऑयल फिलिंग मशीन, ग्रीस फिलिंग मशीन व पाउच पैकेजिंग मशीन, ड्रम से ऑयल निकालने का पंप, भारी मात्रा में लूज तेल से भरे व खाली ड्रम रखे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी इंडियन ऑयल के सर्वो ब्रांड के डिब्बो में नकली तेल व नकली लेबल लगाकर व अन्य नामी कंपनियों के ब्रांड में भी नकली तेल व नकली स्टीकर लगा कर मार्केट में बेचने का कार्य करता था। सर्वो के नाम से जो भी माल बरामद हुआ हैं वह पूरी तरह से फर्जी हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आशीष वार्ष्णेय के खिलाफ कॉपीराइट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed