फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Another accused of arson and stone pelting arrested in the riot

Sambhal News: बवाल में आगजनी और पत्थरबाजी का एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Apr 2025 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 12 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Another accused of arson and stone pelting arrested in the riot

विज्ञापन

संभल।
24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल आरोपी हिंदूपुरा खेड़ा निवासी कामरान उर्फ कामरान अकमल को नखासा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी आगजनी और पत्थरबाजी में शामिल था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई थी। लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को बैनुआ वाला चौराहा तुर्तीपुर इल्हा से गिरफ्तार किया गया है। सीओ असमोली कुलदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।
सीओ असमोली ने बताया कि नखासा थाना क्षेत्र के नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में बवाल किया गया था। नखासा तिराहे पर उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों की बाइकों को फूंक दिया था। इसके अलावा पुलिस पर पत्थरबाजी और फायरिंग की थी। छानबीन में आरोपी आगजनी और पत्थरबाजी करता हुआ पाया गया। इसके आधार पर ही आरोपी की तलाश की जा रही थी। अब गिरफ्तार किया जा सका है।
विज्ञापन

मालूम हो संभल कोतवाली और नखासा थाना पुलिस 82 आरोपी गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट भी शामिल हैं। तीन महिलाएं भी बवाल में आरोपी हैं जो जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

74 उपद्रवियों के पोस्टर चस्पा किए लेकिन इनमें से एक भी गिरफ्तार नहीं
संभल कोतवाली पुलिस ने जामा मस्जिद के नजदीक बवाल करने वाले 74 उपद्रवियों के पोस्टर चस्पा किए थे। इन उपद्रवियों की पहचान बताने वाले व्यक्ति को इनाम भी दिए जाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिली है। एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है। संभल कोतवाली पुलिस ने 14 फरवरी को यह पोस्टर लगाए थे। इसमें जामा मस्जिद की पिछली दीवार पर पोस्टर लगाए गए थे। एकता पुलिस चौकी में भी पोस्टर लगाए थे। जामा मस्जिद की पुताई का कार्य हुआ तो वह पाेस्टर हटा दिए गए। अब एकता पुलिस चौकी में ही पोस्टर लगे हैं।



दाढ़ी वाले शख्स को तलाश करने में भी असफल रही है पुलिस

जामा मस्जिद के नजदीक भीड़ को उकसाने और आगे बढ़ने का इशारा करने वाला दाढ़ी वाला शख्स पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। जबकि इस आरोपी की पहचान आसानी हो सकती है। इसका चेहरा काफी साफ पोस्टर में भी दिखता है। वीडियो भी पुलिस ने जारी किए थे। जिसमें दाढ़ी वाले शख्स ने भीड़ में धार्मिक नारे लगाए थे और भीड़ को आगे भी बुलाया था। इस आरोपी का पोस्टर अलग से लगाया गया था। क्योंकि इस आरोपी की भूमिका ज्यादा गंभीर दिखाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed