फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Announcement of election for jila panchayat President, only the candidate of BJP is not declared

जिपं अध्यक्ष पद चुनाव की घोषणा, भाजपा का प्रत्याशी ही घोषित नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Announcement of election for jila panchayat  President, only the candidate of BJP is not declared
चंदौसी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तिथि घोषित हो गई। पर अभी तक सत्ताधारी पार्टी की ओर से प्रत्याशी की घोषणा ही नहीं हुई है। देरी होने पर भाजपा प्रत्याशी जीतना भारी पड़ सकता है। अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए सपा व भाजपा के बीच ही कुर्सी कब्जाने के लिए रस्साकशी रहेगी।
विज्ञापन

संभल जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा व भाजपा दोनों ही अपनी दावेदारी ठोक रही है। कांग्रेस और बसपा दौड़ से बाहर हैं। बसपा ने अपना कोई प्रत्याशी घोषित नहीं है। समाजवादी पार्टी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। शासन की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की तिथि घोषित हो गई, पर सत्ताधारी पार्टी अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। जिपं अध्यक्ष पद का चुनाव 15 जून से तीन जुलाई के बीच होना है। इसकी तिथि प्रशासन निर्धारित करेगा। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में सर्वाधिक सपा समर्थित 11 प्रत्याशी जीते थे। दूसरे नंबर पर भाजपा के दस प्रत्याशी थे। निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या भी काफी हैं। अभी तक भाजपा प्रत्याशी घोषित न होने से पार्टी व निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य असमंजस में हैं। देरी से प्रत्याशी घोषित करने का खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन

पार्टी सदस्य
भाजपा 10
सपा 11
बसपा 6
अन्य 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed