फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Anna hjaare public meeting in Uttar pradesh 

अन्ना हजारे की जनसभा सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी 

Fri, 22 Dec 2017 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल।
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल। Updated Fri, 22 Dec 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
Anna hjaare public meeting in Uttar pradesh 
anna hazare
यूपी के संभल जिले में नगर पालिका मैदान में 24 दिसंबर को समाजसेवी अन्ना हजारे किसानों की सभा को संबोधित करने आएंगे। सभा में भीड़ जुटाने के लिए किसान संगठन सक्रिय हो गए हैं। अन्ना हजारे दोपहर को जनसभा करेंगे। सभा के बाद वह संभल स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में ठहरेंगे। 
विज्ञापन


भाकियू असली के पदाधिकारियों ने गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। संगठन के पदाधिकारी शुक्रवार को दिन में तीन बजे शंकर इंटर कॉलेज के सभागार में बैठक करेंगे। इसमें संभल के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 
विज्ञापन


संगठन के मंडल महासचिव संजीव गांधी ने बताया कि देश के किसानों के लिए एक बड़ा आंदोलन छेड़ने के लिए पहली बार संभल की धरती पर अन्ना हजारे  आ रहे हैं। उनके दौरे से संभल जिले के ही नहीं मंडल भर के किसान उत्साहित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने जनसभा में भारी संख्या में भागीदारी का निर्णय लिया है। किसान अपने-अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से संभल पहुंच रहे हैं। किसानों को अन्ना हजारे के प्रस्तावित दौरे की जानकारी देने के लिए भाकियू की टीमें ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर रही है। 

इसमें एक टीम ने दिलशाद हुसैन के नेतृत्व में कई गांवों का दौरा किया। दूसरी टीम ने राजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में भ्रमण किया। जनसभा स्थल से लेकर उनके ठहरने के स्थान तक भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती रहेगी। यातायात प्रबंधन के लिए अलग से पुलिस बल लगाई जा रही है। 


अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने सुरक्षा प्लान को क्रियान्वित कराने के लिए गुरुवार को अपने कार्यालय में बैठक बुलाई। । अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभा में पांच थानों के थाना प्रभारी, 40 उप निरीक्षक, 100 सिपाही और दो प्लाटून पीएसी की तैनाती रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed