{"_id":"6213e60a2869a026247e5ada","slug":"animals-destroying-crops-in-the-district-chandausi-news-mbd4195566153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में फसलों को बर्बाद कर रहे छुट्टा पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में फसलों को बर्बाद कर रहे छुट्टा पशु
विज्ञापन
बहजोई। जिलेभर में छुट्टा पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन समेत दूसरे जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। इससे किसानों में प्रशासन व विभागीय अधिकारियों के खिलाफ रोष है। ये बात भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कही। वह सोमवार को नवीन मंडी स्थल परिसर में आयोजित भाकियू की मासिक पंचायत को संबोधित कर रहे थे।
जिलाध्यक्ष का कहना था कि कई बार डीएम समेत दूसरे अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया जा चुका है और मिलकर वार्ता भी की गई है, लेकिन जिले में छुट्टा गोवंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर कोई प्रभावी प्रयास नहीं किया जा रहा है। यही कारण है कि किसानों की फसल बर्बाद हो रहीं हैं और किसान नुकसान झेल रहा है। वहीं सड़कों पर घूम रहे गोवंश के कारण आए दिन हाईवे और संपर्क मार्गों पर हादसे हो रहे हैं।
वहीं मासिक पंचायत में ग्रामीण अंचलों में बिजली आपूर्ति सुचारु न होने को लेकर वक्ताओं का कहना था कि एक तो ग्रामीण अंचलों में तय शेड्यूल के मुताबिक किसानों को बिजली नहीं मिल पा रही है। वहीं जितनी बिजली मिल भी रही है, वह टू फेस में मिल रही है। इससे न तो नलकूपों की विद्युत मोटर ही चल पा रही है और न ही दूसरे कार्यों में बिजली का लाभ मिल पा रहा है। इसके अलावा पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूती देने के लिए गांव-गांव पहुंचकर सदस्यता अभियान चलाते हुए किसानों को जोड़ने को लेकर जोर दिया। अध्यक्षता रामवीर सिंह ने तथा संचालन सत्यवीर सिंह यादव ने किया। मासिक पंचायत में युवा जिलाध्यक्ष किशनपाल सिंह राणा समेत उदयवीर सिंह यादव, महेश यादव, राजपाल सिंह, दिनेश यादव, रामाशंकर शर्मा हनुमान, श्यौराज, रमेश राणा, मुनेंद्र सिंह, ओमपाल राणा, जयपाल, लोकमन, मोहर सिंह यादव, फिरोज नवी, कल्याण सिंह, सोएब मलिक व शिशुपाल सिंह रहे।