फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   anil and abhisek ran the fastest

सबसे तेज दौड़े अनिल और अभिषेक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
anil and abhisek ran the fastest
सिंहपुरसानी। मंगलवार को सिंहपुरसानी गांव के मैदान में युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय पुरुष- महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कई वर्गों में प्रतियोगिताएं हुईं। दौड़ में अनिल, समीर व अभिषेक ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र श्रीवास्तव ने किया। इसमें 16 वर्ष आयु वर्ग में 100 मीटर में अनिल, 200 मीटर में समीर व 400 मीटर में अभिषेक पहले स्थान पर रहे। जबकि 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100, 200, 400 मीटर में मोहम्मद नबी, 800 मीटर में इंद्रजीत, 1500 मीटर में ओमकार, लंबी कूद में गुलेहसन ने पहला स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में संजय दत्त, ऋषिकुल, चमन, केशव सैनी अपने अपने वर्ग में प्रथम आए। पुरूष वर्ग कबड्डी में भतावली विजेता व भदरौला की टीम उपविजेता रही। महिला वर्ग में 100 मीटर में आयुषी, 200 मीटर में पलक मलिक, 400 मीटर में आरोही, 800 मीटर में लवी और लंबी कूद में आयुषी पहले स्थान पर रहीं। कुश्ती में आरोही, आयुषी सागर, ललिता गौतम, पलक मलिक अपने-अपने वर्ग में पहले स्थान पर रहीं। आर्य भोले सिंह त्यागी ने सभी मेधावियों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजीव, चमन सिंह, प्रतीम सिंह, रवि कुमार आदि रहे। संचालन संजू रानी देेओल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed