फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Angry with the family for not having a DJ book in the procession, the groom reached the friend's house

बरात में डीजे बुक न होने पर परिजनों से नाराज होकर दूल्हा दोस्त के घर पहुंचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Angry with the family for not having a DJ book in the procession, the groom reached the friend's house
बरात में डीजे बुक न करने पर परिजनों से नाराज दूल्हा मंगलवार की शाम घर से कहीं चला गया। यह मामला असमोली थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए सूचना दी और युवक को तलाशते रहे। बुधवार की सुबह में वह अपने दोस्त के घर पर मिला, जिसके बाद परिजन युवक को मनाकर ले आए और डीजे के साथ बरात लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र एक गांव निवासी युवक की बुधवार को अमरोहा जिले के एक गांव में बरात जानी थी। बताते हैं कि दूल्हा बरात में डीजे बुक करने की जिद कर रहा था, लेकिन परिजनों ने इसे नहीं माना, जिस पर दूल्हा नाराज हो गया। मंगलवार की शाम युवक घर में मौजूद मेहमानों के बीच से कहीं चला गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। घर से लेकर मोहल्ले और गांव में युवक को हर कोई उसे ढूंढने में जुट गया। कहीं कोई सुराग न लगने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पुलिस को सूचना दी। रातभर की तलाश के बाद सुबह में आई फोन की एक कॉल से राहत दिलाई। बताया गया कि युवक पड़ोस के गांव में अपने दोस्त के घर पर रुका हुआ है, जिसके बाद परिजन युवक को मनाकर ले आए और डीजे के साथ बरात लेकर रवाना हो गए। क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed