फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Angry relatives created a ruckus over the death of the newborn during delivery

प्रसव के दौरान नवजात की मौत होने पर गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Angry relatives created a ruckus over the death of the newborn during delivery
असमोली। असमोली थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कलां में झोलाछाप चिकित्सक के क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत होने पर परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिम्मेदारों ने हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया। वहीं प्रसूता की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंचे नोडल
विज्ञापन

गांव शहबाजपुर निवासी इस्माइल की पत्नि शमा को गुरुवार के दिन प्रसव पीड़ा हुई थी। इस पर परिजन उसे गांव के ही झोलाछाप के क्लीनिक में ले गए। जहां झोलाछाप डॉक्टर ने महिला को भर्ती कर लिया। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे महिला ने प्रसव के दौरान एक शिशु को जन्म दिया, लेेकिन शिशु मौत हो गई। इसके बार प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। नवजात की मौत होने पर गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन महिला के परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया। प्रसूता की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

वहीं झोलाछाप डॉक्टर भी अपने क्लीनिक को खुला छोड़ भाग गया। मौके पर पहुंचे नोडल अधिकारी पंकज विश्नोई ने क्लीनिक को सील कर दिया। कार्रवाई के लिए तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed