फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Angry brother took his sister's life after hitting slippers

चप्पल मारने पर गुस्साए भाई ने ले ली बहन की जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Angry brother took his sister's life after hitting slippers
बहजोई (संभल)। चप्पल मारने से गुस्साए भाई ने नाबालिग बहन की जान ले ली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गला दबाकर किशोरी की हत्या करने के आरोप में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल कर किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरा की है।
विज्ञापन

गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरा निवासी किशोरी नजराला (16) पुत्री मौसम खां की उसके भाई ने गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच-पड़ताल की। पिता मौसम खां पुत्र सुल्लड खां निवासी ने बताया कि वह गांव में स्कूल के पास था। पत्नी शहीदन घर में बीमार पड़ी थी। बाद में ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर घर आकर देखा कि उसकी बेटी मृत अवस्था में घर में पड़ी है। पिता ने बताया कि जानकारी करने पर सामने आया कि बेटी नजराला व बेटे सलमान में कहासुनी हो गई थी। बाद में मारपीट हुई। इसमें नजराला ने सलमान को चप्पल मार दी। इससे गुस्सा होकर सलमान ने नजराला का गला दबा दिया और नजराला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र त्यागी ने बताया कि पिता की तहरीर पर किशोरी के हत्यारोपी भाई सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed