फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Angered by father's scolding, youth commits suicide

पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Angered by father's scolding, youth commits suicide
धनारी। पिता की डांट से नाराज होकर घर से गए युवक का शव दूसरे दिन पास के गांव मडावली के जंगल मेें पेड़ से लटका मिला। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। पिता भी बेटे को डांटने के बाद पछता रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रोरादीप निवासी कृष्णपाल सिंह (19) बुधवार को काम करने में लापरवाही कर रहा था। इस बात पर पिता ने उसे ज्यादा डांट दिया। उसके बाद शाम से कृष्णपाल नाराज होकर घर से चला गया। रात में परिजनों ने उसकी खूब तलाश की, पर कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह को परिजन युवक की तलाश कर रहे थे। सूचना मिली कि पास के गांव मढ़ावली के जंगल में पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ है। परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। पिता महेंद्र सिंह ने उसकी शिनाख्त बेटे के रूप में की।
विज्ञापन

युवक का शव गांव मढावली निवासी मानसिंह के खेत में रस्सी से शहतूत के पेड़ पर लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक युवक चार भाई थे। मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के साथ खेती का काम कराता था। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार पाठक ने बताया कि घर से गुस्सा होकर युवक चला गया था। दूसरे दिन युवक का शव मढावली के जंगल में मिला है। शव को पीएम के लिए भेज दिया है। जिससे मृत्यु का कारण का पता लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed