फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Anger, demonstration against the municipality over the supply of dirty water

Sambhal News: गंदे पानी की सप्लाई पर पालिका के खिलाफ रोष, प्रदर्शन

Mon, 26 Aug 2024 02:35 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 26 Aug 2024 02:35 PM IST
विज्ञापन
Anger, demonstration against the municipality over the supply of dirty water
चंदौसी (संभल)। नगर के मोती मोहल्ले में तीन माह से पेयजल के नाम पर गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। जिससे मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को गुस्साए लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि शिकायत के बाद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में पेयजल समस्या समाप्त नहीं हो पा रही है। मोहल्ला मोती के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन करते हुए कहा कि बीते तीन माह से पालिका की पाइप लाइनों से गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है। इससे सुबह के रोजमर्रा के जरूरी काम तक नहीं कर पा रहे हैं। जिससे बीमारी फैल रही हैं। नलों से आ रहा बदबूदार पानी पीना तो दूर नहाने और अन्य घरेलू कार्यों में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। मजबूरी में कैंपर खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। मोहल्ले के अमित गुप्ता ने कहा कि सुबह और शाम को सिर्फ एक-एक घंटे की पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसमें भी गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है। द्विवेश नाथ ने कहा कि कई बार पालिका को लिखित व मौखिक रूप से गंदे पानी की शिकायत कर चुके हैं। लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही दे दिया जाता है। प्रदर्शन करने वालों में शशिकांत गुप्ता, दिनेश कुमार, भास्कर गुप्ता, द्विवेश नाथ, आकाश गुप्ता, पवन शर्मा, अनुपम वाष्र्णेय, राजकुमार, प्रतीक वाष्र्णेय, सोमिल वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed