फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Anganwadi workers have been waiting for government status for 50 years

Sambhal News: 50 साल से आंगनबाड़ी वर्करों को सरकारी दर्जे का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers have been waiting for government status for 50 years
संभल। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की संभल जिला यूनिट के आईसीडीएस बचाओ, आंगनबाड़ी बचाओ सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष शशिबाला ने कहा कि 50 वर्ष में भी आंगनबाड़ी वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला। उन्होंने वर्करों से पांच अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली रैली में पहुंचने का आह्वान किया।नगर की माथुर वैश्य धर्मशाला में हुए सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शशिबाला ने कहा कि एकीकृत बाल विकास सेवा योजना शुरू हुए इस वर्ष 50 वां वर्ष चल रहा है। आंगनबाड़ी वर्करों का काम और सेवा बारहमासी है लेकिन उन्हें मूल व वाजिब हक अर्थात सरकारी कर्मचारी का दर्जा, फंड, पेंशन, वेतन नहीं मिला। इन्हीं मांगों को लेकर एसोसिएशन इस वर्ष को आईसीडीएस बचाओ, आंगनबाड़ी बचाओ वर्ष के रूप में मना रही है। जिसका समापन पांच अक्टूबर को लखनऊ में रैली के रूप में होगा। आंगनबाड़ी वर्कर बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचकर सफल बनाएं।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहीं जिलाध्यक्ष विनीता शर्मा ने संभल संगठन की रिपोर्ट रखी। कहा कि जिला यूनिट ने हमेशा जनपद से विधानसभा और संसद तक आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है। अंत में सर्वसम्मिति से 21 सदस्यीय जिला कमेटी चुनी गई। इसमें विनीता शर्मा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष राजेश कुमारी मौर्य, रोली शर्मा, जयश्री, राजकुमारी, सचिव स्नेहलता चौधरी और सदस्य सिम्पल, सुमन गुप्ता, मंजू सैनी, हुमा, गजाला, नाजिया, विमलेश, आशा, तनवीर फात्मा, सपना, गायत्री, तंजीम, आशा, नीरज, तस्मीन रहीं। संचालन सुधा रानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed