{"_id":"62991bb7963bf94af7146c18","slug":"anganwadi-workers-from-across-the-district-roared-on-the-collectorate-regarding-summer-vacation-chandausi-news-mbd4301651130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीष्म अवकाश को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजीं जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीष्म अवकाश को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजीं जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां
विज्ञापन
बहजोई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्रीष्मकालीन अवकाश समेत बिजली आदि की व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग करते हुए आंगनबाड़ी वर्करों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले भर की आंगनबाड़ी वर्कर कलक्ट्रेट पर एकत्र हुईं। कलक्ट्रेट सभागार के बरामदे में बैठीं आंगनबाड़ी वर्करों को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सोमवती शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी है, अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्रों पर बिजली की व्यवस्था भी नहीं है। बीते काफी समय से आंगनबाड़ी केंद्र पर हॉट कुक्ड/ मॉर्निंग स्नैक फूड भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इस बीच 3 से 6 वर्ष तक के बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े हैं। ऐसे में भीषण गर्मी में बच्चों को दिक्कत रहेगी। इसके चलते आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाए।
इसके बाद संगठन की पदाधिकारियों की ओर से जिलाधिकारी मनीष बंसल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष रेखा रानी, दीपा गुप्ता, अचल शर्मा, निर्वेश शर्मा, नीतू, ऊषा शर्मा आदि मौजूद रहे।