फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Anganwadi workers from across the district roared on the collectorate regarding summer vacation

ग्रीष्म अवकाश को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजीं जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers from across the district roared on the collectorate regarding summer vacation
बहजोई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्रीष्मकालीन अवकाश समेत बिजली आदि की व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग करते हुए आंगनबाड़ी वर्करों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले भर की आंगनबाड़ी वर्कर कलक्ट्रेट पर एकत्र हुईं। कलक्ट्रेट सभागार के बरामदे में बैठीं आंगनबाड़ी वर्करों को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सोमवती शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी है, अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्रों पर बिजली की व्यवस्था भी नहीं है। बीते काफी समय से आंगनबाड़ी केंद्र पर हॉट कुक्ड/ मॉर्निंग स्नैक फूड भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इस बीच 3 से 6 वर्ष तक के बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े हैं। ऐसे में भीषण गर्मी में बच्चों को दिक्कत रहेगी। इसके चलते आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाए।
विज्ञापन

इसके बाद संगठन की पदाधिकारियों की ओर से जिलाधिकारी मनीष बंसल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष रेखा रानी, दीपा गुप्ता, अचल शर्मा, निर्वेश शर्मा, नीतू, ऊषा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed