{"_id":"6838b93fbc296e53e609ad24","slug":"an-uncontrolled-truck-hit-a-car-and-entered-the-house-chandausi-news-c-204-1-chn1003-120408-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कार को टक्कर मारकर घर में घुसा बेकाबू ट्रक, महिला व बच्चा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कार को टक्कर मारकर घर में घुसा बेकाबू ट्रक, महिला व बच्चा घायल
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। नरौरा रोड तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक रोड किनारे खड़ी कार में टक्कर मारकर एक मकान में जा घुसा। तेज टक्कर से कार पलट गई और उसके भीतर से छिटककर बाहर आकर गिरा आठ माह का बच्चा घायल हो गया, जबकि ट्रक के घर में घुसने से दीवार ढह गई जिससे बाथरूम में मौजूद महिला घायल हो गई।
हादसा बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6:30 बजे गुन्नौर के मोहल्ला फजल में हुआ। सीमेंट के बोरे लादकर बदायूं के सहसवान जा रहा ट्रक जिस मकान में घुसा उसके स्वामी रामगोपाल ने बताया कि ट्रक की टक्कर से उनके मकान की दीवार गिर गई, जिसमें दबकर बाथरूम में मौजूद परिवार की महिला नीतू (35) घायल हो गईं। मकान में घुसने से पहले ट्रक ने जिस कार में टक्कर मारी उसमें मुंडा मोहल्ले के योगेश का परिवार था। कार पलटने से छिटककर सड़क पर गिरा उनका आठ माह का बेटा शिवांश घायल हो गया। कार सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। आठ माह के शिवांश का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक एटा जिले के थाना जैथरा के गांव नगला का रहने वाला सुरजीत सिंह है। उसने अचानक स्टेयरिंग फेल होने की बात कही है। गुन्नौर के थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
शादी से लौट रहा था कार सवार परिवार
ट्रक की तेज टक्कर लगने के समय कार सड़क किनारे खड़ी थी। उसमें सात लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि कार पलटने के बाद भी छह लोग गंभीर चोट से बच गए। सातवीं सवारी के रूप में मौजूद योगेश के आठ माह के बेटे शिवांश के सिर में गहरी चोट आई है। योगेश ने बताया कि उनका परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। कार वह खुद चला रहे थे। साथ में उनके आठ माह के बेटे शिवांश के अलावा पत्नी पूजा, भाभी कविता, मां उर्मिला, बुआ रामदुलारी आदि सवार थे।