फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   An atmosphere of mourning in the village after the death of two brothers in a civil dispute.

Sambhal News: गृहकलह में दो भाइयों की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल

Sun, 31 Dec 2023 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 31 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
An atmosphere of mourning in the village after the death of two brothers in a civil dispute.
धनारी (संभल)। क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में गृहकलह के चलते दो भाइयों की मौत के बाद आसपास के घरों में दूसरे दिन भी चूल्हे नहीं जले। रह रहकर मृतकों के घर से दोनों विधवाओं व अन्य महिलाओं का रुदन सुनाई देता रहा है। दहेज के विवाद को लेकर मायके रह रही सरोज पति की मौत पर एक साल बाद मायके पहुंची।
विज्ञापन

गांव औरंगाबाद में बृहस्पतिवार की शाम गृहकलह के चलते विजय सिंह के दो बेटों ने आत्महत्या कर ली थी और तीसरे बेटे को ग्रामीणों ने बचा लिया था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही दोनाें का अंतिम संस्कार कर दिया था। तब से अभी तक महिलाओं का विलाप जारी है। रविवार को मृतकों की मां, दादी, पत्नी, बहन बदहवास हालत में नजर आईं। घर में किसी के भी पहुंचने पर महिलाओं का चीखना चिल्लाना शुरू हो जाता था। दिन भी यही स्थिति बनी रही। आसपास की महिलाओं दिन भर मृतकों के घर बैठी परिवार के सदस्यों को ढाढ़स बंधाती रही। महिलाएं भी परिवार के सदस्यों की वेदना के आगे अपनी आंसू नहीं रोक पाई। मोहल्ले व आसपास के घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन

---------
काश बेस्वाद चाय को लेकर न करता शिकायत तो जिंदा होते दोनों बेटे
धनारी। मृतकों के पिता विजय सिंह के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह बार-बार एक ही बात कहते हैं कि काश बेस्वाद चाय को पत्नी के ऊपर न फेंकता तो उसके दोनों बेटे जिंदा होते और तीसरा बेटा भी अस्पताल में भर्ती नहीं होता। उन्हें जीवन भर इसी बात का अफसोस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पति की मौत पर एक साल बाद ससुराल पहुंची सरोज
धनारी। विजय सिंह के बड़े बेटे मुनीश की शादी करीब पांच साल सरोज के साथ हुई थी। कुछ समय के बाद दोनों में दहेज को लेकर दोनों में विवाद रहने लगा था। तीन साल पहले सरोज के मायके वालों ने मुनीश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। परिवार परामर्श केंद्र पर भी उनका समझौता नहीं हो पाया था। पिछले एक साल से सरोज ने ससुराल आना बंद कर दिया था। पति मुनीश की मौत की खबर के बाद शुक्रवार को ही सरोज स्वयं ससुराल पहुंच गई थी।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed