फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Amroha girl reached lover's house, created ruckus

Sambhal News: प्रेमी युवक के घर पहुंची अमरोहा की युवती, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Amroha girl reached lover's house, created ruckus
चंदौसी(संभल)। अमरोहा की युवती चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मणगंज स्थित दूसरे समुदाय के प्रेमी युवक के घर पहुंच गई। युवक के परिजनों की सूचना पर पहुंचे युवती के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। युवती के परिजनों ने पुलिस को जानकारी देते हुए युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने युवती को समझाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं परिजन युवती को नाबालिग बता रहे हैं। इसे लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन




रविवार की सुबह अमरोहा के जोया क्षेत्र की एक युवती चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मणगंज स्थित दूसरे समुदाय के युवक के घर आ गई। युवक के परिजनों की सूचना पर परिजन भी युवक के घर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवती को समझाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवती के परिजनों ने बताया कि उन्होंने युवती की शादी तय कर दी है। रविवार तड़के चार से पांच बजे के बीच युवती घर से निकल गई। वहीं पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि छह माह पहले प्रेमी युवक अमरोहा में ग्रिल आदि लगाने के लिए गया था। इस बीच ही युवती का युवक से जान पहचान हो गई। जब परिवार वालों ने युवती की शादी तय कर दी तो युवती घर से प्रेमी युवक के घर चली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद अमरोहा के जोया क्षेत्र की एक युवती चंदौसी के एक मोहल्ले में दूसरे समुदाय के युवक के घर पहुंच गई थी। परिजनों की सूचना पर युवती को युवक के घर से बरामद कर लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जांच की जा रही है।
-अनुज कुमार तोमर, कोतवाल चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed