फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Amrit is only on paper, in reality most of the lakes are dry

Sambhal News: अमृत सिर्फ कागजों में ही, हकीकत में अधिकांश सरोवर पड़े हैं सूखे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Amrit is only on paper, in reality most of the lakes are dry
संभल। जल संरक्षण के लिए तैयार होने वाले अमृत सरोवर सिर्फ कागजों में ओके हैं। लेकिन हकीकत में धरातल पर धराशायी जैसे हालात हैं। सरोवर सूखे पड़े हैं और जिम्मेदार इन्हें पूरे जोरशोर से चलाने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

संभल ब्लॉक क्षेत्र के गांव रहटोल, खानपुर खुम्मार, सिसौटा, अतौरा, चौकूनी, ऐंचवाड़ा डींगर, बदायूं दरबाजा, अबू नगर, चितावली, भदरौला, भटौला, पल्था, देहपा, शहजादी सराय, माडली समसपुर, सिंहपुरसानी, चंदावली, हजरतनगर गढ़ी, महमूदपुर कुंज, तुर्तीपुर इल्हा, रुस्तमपुर न्यावली में दो अमृत सरोवर निर्मित कराए गए हैं। विभागीय अभिलेखों में इनमें से सिसौटा, अतौरा, अबूनगर, भदरौला, पल्था, देहपा, शहजादी सराय, हजरतनगर गढ़ी में कार्य पूरा हो गया है। लेकिन मौके पर सब धराशायी जैसे हालात हैं। तालाब की खुदाई तो पूरी है लेकिन सीढ़ियों का निर्माण, पौधारोपण और इंटरलॉकिंग नहीं कराया गया।
विज्ञापन

संभल ब्लॉक क्षेत्र के गांव भदरौला में अमृत सरोवर जैसा कागजों में बताया गया है वैसा दूर-दूर तक नहीं दिख रहा है। अमृत सरोवर पर न मार्निंग वाॅक की व्यवस्था है न पीने के लिए पानी की। रोशनी व बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था होनी थी लेकिन यह भी नहीं है। इसके अलावा सरोवरों में आम, जामुन, पीपल, नीम, बरगद के पौधे और सोलर लाइट लगाकर विकसित करना था पर ऐसा कहीं नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed