{"_id":"68851efbe8c803a1600ce396","slug":"amidst-the-noise-of-drone-and-thief-the-crowd-caught-two-youths-tied-them-to-a-pole-and-beat-them-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-125191-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ड्रोन और चोर के शोर के बीच भीड़ ने दो युवकों को पकड़ा, खंभे से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ड्रोन और चोर के शोर के बीच भीड़ ने दो युवकों को पकड़ा, खंभे से बांधकर पीटा
विज्ञापन
संभल। जिले के कई गांवों में ड्रोन और चोर के शोर मचने के बीच संभल में दो युवकों को भीड़ ने पकड़कर पीटा है। अधमरी हालत में भीड़ ने दोनों को छोड़ा जब पुलिस पहुंची तो अस्पताल भर्ती कराया गया। युवकों की हालत में सुधार हुआ तो शनिवार को पांच नामजद व 10-12 अज्ञात के खिलाफ अनुसूचित जाति उत्पीड़न व अन्य गंभीर अपराध करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नखासा थाना क्षेत्र के गांव नाहरठेर निवासी सुंदर अपने भाई अमित के साले कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव नांगल निवासी शनि के साथ 22 जुलाई की रात नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बढ़ई वाली बस्ती में बाइक से कांवड़ की झांकियां देखने के लिए गए थे। घर लौटते समय कुछ लोगों ने चोर होने का शोर मचा दिया और आसपास के एकत्र हुए लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद मारपीट की। भीड़ ने खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा।
पीड़ित सुंदर की मां सुनीता ने बताया कि कांवड़ देखकर लौटते समय किसी शरारती तत्व ने चोर होने का शोर मचाया था। इसके बाद बढ़ई वाली बस्ती के नंदकिशोर, भारत, डब्बू, भूरा, श्रीराम के बेटे और 10-12 अज्ञात ने पकड़कर खंभे से बांध दिया। जाति पूछकर भी अपमानित किया। इसके बाद मारपीट करते रहे। सूचना मिलने पर परिवार के कई लोग पहुंचे। जहां भीड़ ने कोई सुनवाई नहीं की और किसी तरह दोनों को भीड़ से छुड़ाकर लाए और अस्पताल भर्ती कराया।
थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि अब मामला जानकारी में आया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
00000000000
ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
सिंहपुरसानी। नखासा थाना क्षेत्र के गांव विशनपुर उर्फ मोअज्जमपुर में शनिवार शाम को ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि नहर की किनारे दो संदिग्ध घूम रहे थे। जैसे ही ग्रामीणों की नजर पड़ी तो युवक भागने लगे। जिन्हें दौड़कर पकड़ लिया और डायल 112 को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि चोरों के भय के कारण सारी रात जागकर काटनी पड़ती है। आसपास के गांवों में भी लोग जाग रहे हैं।
विज्ञापन
00000000000
सिरसी में जाग रहे लोग, पटाखे फोड़ कर हो रहा रतजगा
सिरसी में पिछले आठ दिनों से शोर और ड्रोन की दहशत बनी हुई है। हालांकि ड्रोन किसी को नहीं दिखा है लेकिन संदिग्ध दिखने का दावा लगातार हो रहा है। सारी रात टॉर्च जलती दिखाई देती हैं और पटाखे भी फोड़े जा रहे हैं। यही स्थिति असमोली थाना क्षेत्र के कई गांवों में बनी हुई है।
0000000000000
संभल में रोडवेज के नजदीक चोर होने का मचा शोर, पुलिस पहुंची
कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज के नजदीक कुछ लोगों ने शुक्रवार की देर रात शोर मचाया कि मेडिकल की छत पर चोर चढ़ गए हैं। इस शोर को सुनकर आसपास के तमाम लोग एकत्र हो गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल संचालक को बुलाकर खुलवाया और सभी जगह पहुंचकर जांच पड़ताल की। करीब एक घंटे की छानबीन के बाद भी कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस लौट गई।