फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   aman ki dua raises hands

रोजेदारों से भरी रहीं इबादतगाहें, अमन की दुआ को उठे हाथ

Sat, 19 May 2018 12:51 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sat, 19 May 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
aman ki dua raises hands
रोजे पर जुमे की नमाज अदा करते रोजेदार। - फोटो : अमर उजाला
रमजान माह के पहले जुमे की नमाज के लिए नमाजियों में उत्साह दिखा। सिरसी, संभल, सरायतरीन विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों ने नमाज अदा की और इस मौके पर उन्हें रोजे के महत्व बताया गया। गुनाहों से तौबा करने और इबादत में मशगूल रहने की सलाह दी गई। नमाजियों ने मुल्क में अमन के लिए दुआ की।  
विज्ञापन


बरकत और रहमतों का महीना रमजान आ गया है। रमजान के पहले जुमे को बड़ी संख्या में रोजेदारों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। इसके लिए सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गईं थीं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में जबरदस्त उत्साह था। तड़के उठे जरूरी कामों से फारिग होकर सहरी की। इसके बाद जुमे की तैयारियों में जुट गए। सफेद कुर्ता-पायजामा, सिर पर सफेद टोपी पहन अपने परिजनों के साथ नमाज के लिए मस्जिद रवाना हुए। बच्चों में माहे रमजान के पांचों वक्त की नमाज के अलावा नमाज ए जुमा पढ़ने को उत्साह नजर आया। 
विज्ञापन


मुकद्दस रमजान के पहले जुमे को असमोली क्षेत्र के ओबरी गांव की मदीना मस्जिद, मोती मस्जिद, जाफरी मस्जिद में नामज हुई। हाफिज इसरार हुसैन ने जामा मस्जिद में नमाज अदा कराई। जुमे के खुतबे से पहले मौलाना इसरार हुसैन ने 19 वीं शबे कद्र और 21 वीं शबे कद्र तथा 23 वीं शबे कद्र की फजीलत बयान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीनों रातों में जागकर अल्लाह तआला से अपने गुनाहों की तौबा करें। फिजूल की बातों से बचें, किसी भी मोमिन की गीबत न करें, गरीब यतीम बेसहारा लोगों का विशेष खयाल रखें। परवर दिगार की दी हुई इन तीन रातों की फजीलत को समझें। शहबाजपुर कलां, मंसूरपुर माफी, अहरौलामाफी, मनौटा, दबोई कलां, मढन में भी नमाज हुई। बुकनाला सादात और इकरोटिया, नूरियोसराय की  शिया मस्जिदों में नमाज अदा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed