{"_id":"676325dbeb6cf8507a00e704","slug":"along-with-demolishing-the-encroachment-fine-was-also-collected-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-117496-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अतिक्रमण ध्वस्त करने के साथ ही जुर्माना भी वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अतिक्रमण ध्वस्त करने के साथ ही जुर्माना भी वसूला
Thu, 19 Dec 2024 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
सिरसी (संभल)। नगर पंचायत की ओर से सिरसी में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें कई स्थानों पर जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त भी किया गया। साथ ही जुर्माना भी वसूला। इस दौरान तहसीलदार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
तहसीलदार रवि सोनकर ने बताया कि संभल-मुरादाबाद मार्ग किनारे जो अतिक्रमण किया गया था उसको जेसीबी से हटवाया गया है। साथ ही 5849 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जानी है। मुनादी भी कराकर लोगों से अतिक्रमण हटाने के लिए अपील की जा रही है। इस दौरान नायब तहसीलदार सत्येंद्र चाहल, लेखपाल अमित कुमार, लोकनिर्माण विभाग के एई विवेक कुमार बंसल आदि मौजूद रहे।