फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   All other parties should unite to defeat BJP: Shivpal

भाजपा को हराने के लिए सभी दलों से एकजुट होकर चुनाव लड़ने का रहेगा प्रयास- शिवपाल सिंह यादव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
All other parties should unite to defeat BJP: Shivpal
संभल की एकता बिहार कालोनी स्थित प्रसपा के कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : SAMBHAL
संभल। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा है कि भाजपा को हराने के लिए अन्य सभी राजनीतिक दल एकजुट हो जाएं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में नौकरशाही बेलगाम हो गई है। थानों और तहसीलों में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। महंगाई भी लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में उतरेगी।
विज्ञापन

शिवपाल यादव बुधवार को एकता विहार कालोनी में पार्टी के नेता करन सिंह यादव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सरकार की विफलता का यह आलम है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लोगों को ऑक्सीजन और दवाएं तक नहीं मिलीं। कहीं इलाज मिला भी तो बिल इतना बन गया कि उसे भरना मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। योगी सरकार में नौकरशाही पूरी तरह बेलगाम हो गई है। थानों से लेकर तहसीलों तक में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। डीजल-पेट्रोल, खाद और रसोई गैस सहित अन्य सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। महंगाई से आम जनता त्रस्त हो गई है। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए अन्य सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होना पड़ेगा। समाजवादी विचारधारा के लोगों को आगे आना चाहिए और भाजपा को हराने के लिए एकजुट होकर चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक मंच पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। यह प्रयास कितना सफल रहता है यह तो वक्त ही बताएगा। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कृषि कानूनों का विरोध किया और केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed