फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   alert of flood in gunoor

गुन्नौर के छह गावों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया

Mon, 18 Jul 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल Updated Mon, 18 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
alert of flood in gunoor
जुनावई क्षेत्र के रघुपुर गांव के नजदीक स्थित नाले में घुसा बाढ़ का पानी।

विज्ञापन
 बारिश के बाद गंगा नदी में पानी बढ़ता जा रहा है। चौबीस घंटे के दौरान नरौरा में  नदी का जल प्रवाह बड़ी तेजी के साथ बढ़ा है। गुन्नौर तहसील के छह गांव हर वर्ष बाढ़ के खतरे में रहते हैं। इसलिए इन गांवों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 

संभल का जिला प्रशासन हरिद्वार और बिजनौर से गंगा नदी में छोड़े जाने वाले पानी से बढ़ रहे प्रवाह के बारे में पल-पल जानकारी ले रहा है। क्षेत्र में लेखपालों को गांव वालों के संपर्क में बने रहने के आदेश दिए गए हैं। संभल जिले में तीन बाढ़ शरणालय बनाए गए हैं।
विज्ञापन


 नरौरा में गंगा नदी का पानी बढ़ने से गुन्नौर तहसील के मैंगरा, सानी की मढ़ैया, नरुपुरा, मझांगी, उदियानगला,रघूपुरा गांव खतरे में आ गए हैं। इन गांवों में बरसाती पानी की निकासी के लिए जो नाले बने हैं, उनमें पानी बढ़ गया है।ग्राम प्रधान पोपी ने बताया जिस  तरह से पानी बढ़ रहा है। उससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बाढ़ को लेकर प्रशासन की ओर से गुन्नौर के तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन बाढ़ से  प्रभावित होने वाले क्षेत्र  पर अपनी निगरानी बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक गांव के लेखपाल को पल-पल जानकारी  देने के लिए अलर्ट किया गया है। इसके साथ ही  नरौरा में गंगा नदी पर बने बैराज  से जल स्तर के बारे में जानकारी ली जा रही है। खतरे से निबटने की एहतियाती तैयारी करली गई है। तीन विद्यालयों में बाढ़ शरणालय बनाए गए हैं। जरूरी खाद्य सामग्री तथा पशुओं के लिए चारा भी बाढ़ के दौरान उपलब्ध  रहेगा। इसके इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed