फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   alert for corona virus in sambhal

जापान से लौटी महिला और उनके दो बच्चों की छह अप्रैल तक होगी स्क्रीनिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
alert for corona virus in sambhal
संभल। जिले के बहजोई थाना अंतर्गत एक गांव निवासी महिला अपने दो बच्चों के साथ जापान से लौटी हैं। उनको अचानक सिर दर्द और जुकाम हुआ तो स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पोंस टीम मौके पर पहुंची और महिला व उनके दोनों बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला है फिर भी एहतियातन उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी। फिलहाल मास्क दे दिए गए हैं और उनके परिवार में दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई है। बहजोई के नजदीकी एक गांव निवासी महिला अपने पति से मिलने के लिए जापान गई थीं। साथ में दोनों बच्चे भी गए थे। महिला अपने बच्चों के साथ छह मार्च को इंडिया आ गईं। और सात मार्च को गांव पहुंची। आने के बाद स्वास्थ्य बेहतर था लेकिन अचानक अब सिर दर्द और जुकाम हो गया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी अमिता सिंह ने रैपिड रिस्पोंस टीम को मौके पर भेजा। जहां टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया है। कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं मिला है लेकिन एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला और उनके दोनों बच्चों को मास्क दिए हैं। उन्हें उनके परिवार से भी दूरी बनाए रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि महिला के पति जापान में नौकरी करते हैं। वह अपने पति से मिलने गई थीं। अब सात मार्च को गांव आई हैं। मौसम बदलने के कारण सिर में दर्द और जुकाम हुआ। कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं मिला है। फिर भी एहतियातन उनकी और उनके बच्चों की छह अप्रैल तक स्क्रीनिंग कराई जाएगी। फिलहाल मास्क दिए गए हैं और परिवार में दूरी बनाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed