फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   alert for corona in sambhal

सऊदी अरब, दुबई और यूएसए से आए छह लोगों की स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
alert for corona in sambhal
संभल/चंदौसी/बहजोई। संभल जिले में पिछले चौबीस घंटे के दौरान सऊदी अरब, दुबई और यूएसए से दो-दो लोग आए हैं। इन छह लोगों की सेहत की स्क्रीनिंग स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की है। अब तक कुल 19 लोगों की सेहत स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में है। यह सभी लोग कोरोना प्रभावित देशों से आए हैं।
विज्ञापन

बहजोई में एक दंपती दुबई से हनीमून मनाकर बुधवार की सुबह लौटा। दिन में ग्यारह बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंची। डा. पवन सिंह ने दंपती से बातचीत की और उन्हें कोरोना से निबटने के लिए एहतियाती उपाय बताए। हालांकि युवक और युवती दोनों स्वस्थ थे और उनमें कोरोना का कोई प्राथमिक लक्षण भी नहीं था। दोनों का दिल्ली एअरपोर्ट पर भी चेकअप हुआ है। लेकिन एहतियात के तौर पर इन्हें सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

इसी तरह से पवांसा सीएचसी की टीम ने पवांसा क्षेत्र में 6 मार्च को सऊदी अरब से आए दो लोगों की सेहत की स्क्रीनिंग बुधवार को दिन में की है। इनके आने के बारे में स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुधवार को ही जानकारी मिली थी। जबकि चंदौसी में यूएसए से 17 मार्च को आए दो लोगों की सेहत की स्क्रीनिंग की गई। दोनों स्वस्थ हैं। संभल जिले में अब कुल 19 लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी सेहत के बारे में दिन प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें खबर ले रही हैं। इस बीच एक अच्छी बात यह है कि कोरोना वायरस से पीड़ित होने के अंदेशे में जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 16 मार्च को भर्ती कराई गई जापान की महिला के परीक्षण की रिपोर्ट अलीगढ़ मेडिकल कालेज से प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। वह कोरोना के खतरे से बाहर है और उसे अब आइसोलेशन वार्ड से उसके घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed