फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   akrurji jayanti

धूमधाम से मनाई अक्रूर जयंती

Mon, 18 Apr 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी Updated Mon, 18 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
akrurji jayanti
श्री अक्रूरजी जयंती पर बोलते मुख्य अतिथि
श्री अक्रूरजी जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में रविवार को चंदौसी इंटर कॉलेज चंदौसी में धूमधाम से अक्रूर जयंती महोत्सव मनाया गया। वार्ष्णेय समाज के दिग्गजों समेत ग्राम्य विकास मंत्री ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


अक्रूर जयंती महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मनमोह लिया। मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव, वजीरगंज की ब्लाक प्रमुख सुमिता वार्ष्णेय, सीआईसी के प्रबंधक प्रेम किशोर गुप्ता, आमोद वार्ष्णेय, कामेश्वर दयाल ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री नेमीचंद्र वार्ष्णेय, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष घनश्याम वार्ष्णेय ने अक्रूर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्यातिथि ने कहा कि अक्रूर जी ने भगवान कृष्ण का विषम परिस्थितियों में बहुत साथ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वक्ता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि वार्ष्णेय समाज को पिछड़ा वर्ग में आरक्षण दिया जाए। राज्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया है। अतिथि कौशल नंदन, भुवनेश वार्ष्णेय, राहुल गुप्ता, आनंद गुप्ता, सोहनलाल वार्ष्णेय, सतीश चंद्र वार्ष्णेय, दिनेश चंद्र, सौरभ वार्ष्णेय, ऋषभ वार्ष्णेय, मंगेश वार्ष्णेय, कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय, आकाश वार्ष्णेय रहे। 
चित्रकला प्रतियोगिता में पारस वार्ष्णेय ने पहला, हर्सी ने दूसरा और प्रियांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में सिद्धिका ने पहला, काकी वार्ष्णेय ने दूसरा, आयुषी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान में प्रफुल्ल को पहला, वैभव को दूसरा, प्रतीक को तीसरा स्थान मिला। सामान्य ज्ञान जूनियर वर्ग में क्षितिज गुप्ता ने पहला, आदित्य वार्ष्णेय ने दूसरा, विभोर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों के साथ मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव किसी के सहयोग नहीं भुलाते। वार्ष्णेय समाज नेता जी के साथ आए तो उचित सम्मान मिलेगा। राजनीतिक हिस्सेदारी से लेकर अन्य समस्याओं का नेता जी पूरी शिद्दत के साथ समाधान करेंगे। यह बात अक्रूर जयंती महोत्सव में शामिल होने आए राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान कही।


ग्राम विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने गांव के विकास पर पूछे गए सवाल के उत्तर में कहा कि गांव के विकास के लिए सरकार गंभीर है। वह स्वयं गांव गांव जाकर विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। गांव प्रदेश और देश के विकास की रीढ़ हैं। प्रदेश सरकार का कार्यकाल ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा बिना किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश में विकास की रफ्तार काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए प्रदेश सरकार पर्याप्त धनराशि भेज रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed