{"_id":"570ff1a14f1c1ba63d4a6d45","slug":"akilurrahman-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान घायल
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
अकीलुरर्हमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से लौटते समय गुरुवार को रात्रि 8.25 बजे के करीब उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान और उनकी पत्नी तरन्नुम अकील घायल हो गए। उनके साथ गनर और चालक को भी चोट आई है। सड़क हादसा बरेली-शाहजहांपुर रोड पर बरेली से करीब दस किलोमीटर पहले हुआ।
हादसा स्थल बिथरी थाना क्षेत्र में आता है। पूर्व मंत्री और उनकी पत्नी उपचार के लिए पुलिस ने मिशन हास्पिटल में भर्ती कराया है। परिजन और रिश्तेदार भी पहुंच गए हैं। मायावती के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार में अकीलुर्रहमान राज्यमंत्री रहे हैं।
वह अपनी पत्नी तरन्नुम अकील के साथ लखनऊ से संभल आ रहे थे। दोनों ही क्रेटा में सवार थे। स्विफ्ट कार से उनकी कार की टक्कर हो गई। गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के साथ वीआईपी दंपति घायल हुए हैं। उनके चालक तथा गनर को भी चोट आई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों को मिशन हास्पिटल बरेली में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में गनर जनार्दन और चालक मुशब्बिर घायल हुए हैं। तरन्नुम अकील उत्तर प्रदेश की उर्दू अकादमी की चेयरमैन रहीं हैं।
संभल नगर पालिका की अध्यक्ष भी रहीं हैं। दोनों राजनीतिक हस्तियां पार्टी की ओर से लखनऊ में आयोजित अंबेडकर जयंती के आयोजन में भागीदारी के बाद लखनऊ से लौट रहीं थीं। फोन पर हुई बातचीत में पूर्व मंत्री ने बताया कि हादसे में उनकी गाड़ी पूरी तरह से डैमेज हो गई है। पत्नी का हाथ टूट गया है और उनकी टांग में फ्रैक्चर हुआ है। गलत साइड से स्विफ्ट आने पर एक्सीडेंट हुआ है।