फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Akhilesh Yadav : Attacked BJP regarding Covid vaccine, said- Income of farmers and poor has not doubled

संभल में अखिलेश यादव: कोविड वैक्सीन को लेकर भाजपा पर बोला हमला, कहा- ईसीजी जांच की करानी चाहिए व्यवस्था

Sat, 04 May 2024 03:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 04 May 2024 03:25 PM IST
सार

संभल में सपा नेता अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों और गरीबों के आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया। देश में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav : Attacked BJP regarding Covid vaccine, said- Income of farmers and poor has not doubled
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : सपा ट्वीटर

विस्तार

बबराला में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से गरीब, किसान और संविधान को खतरा है, तो दूसरी ओर जान को भी खतरा बना हुआ है। दोबारा से भाजपा की सरकार बनी, तो यह वोट का अधिकार भी छीन लेगी।

विज्ञापन


इसलिए अलग अलग विचारधारा के बावजूद संविधान को बचाने के लिए सभी दल इंडी गठबंधन में एकजुट हुए हैं। बबराला के बाबू राम सिंह भाय सिंह डिग्री काॅलेज के मैदान पर बदायूं लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का संविधान बदलने जा रहे हैं। संविधान बचेगा, तभी आरक्षण और अधिकार बचेगा। इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर पैसे वसूलने वाली भाजपा विकसित भारत का सपना दिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सपना तभी साकार होगा, जब हमारे देश का गरीब, किसान खुशहाल होगा। बीजेपी वालों ने बड़े बड़े उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया। गरीब किसान का लाखों का कर्ज माफ नहीं किया। इंडिया गठबंधन की सरकार बनी, तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जबरन सभी को कोविड की वैक्सीन लगवा दी। हम तो बच गए थे। कोविड वैक्सीन की खबर आप अखबारों में पढ़ रहे होंगे। जिसने वैक्सीन लगवाई, उसकी जान को खतरा है।

अब सरकार को सभी की निशुल्क ईसीजी जांच कराने की व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि पता तो चले कि हार्ट अटैक कब आएगा। भाजपा पर तंज सकते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार फेल हो गई है। होर्डिंग से एक पोस्टर गायब हो गया है। इस चुनाव के बाद दूसरा पोस्टर भी गायब हो जाएगा।

सपा की दी सुविधा बिगाड़ दी

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ने एंबुलेंस बनाई थीं। बीजेपी वालों ने एंबुलेंस खराब दी। यूपी पुलिस डायल 100 नंबर की व्यवस्था की थी। वह भी खराब कर दी है। उसे बढ़ाकर 100 से 112 नंबर कर दिया है। जब से नंबर बढ़ा है, पुलिस वालों ने भी अपने रेट बढ़ा लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed